डीएसओ ने सलीमा व उसके माता-पिता का किया स्वागत
डीएसओ ने सलीमा व उसके माता-पिता का किया स्वागत
By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Aug 2022 08:18 PM (IST)Updated: Wed, 17 Aug 2022 08:18 PM (IST)
डीएसओ ने सलीमा व उसके माता-पिता का किया स्वागत
जासं,सिमडेगा:कामनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीत कर घर लौटी हाकी स्टार संगीता और सलीमा के घर जिला प्रशासन की तरफ से जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार पंहुचे। जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार हाकी स्टार संगीता कुमारी से मिलने संगीता के घर करंगागुडी नवाटोली पंहुचे। उन्होंने संगीता का हालचाल जानते हुए इंग्लैंड में बिताए अनुभवों को जाना। खेल पदाधिकारी संगीता को बधाई देते हुए उसे और उसके माता-पिता को शाल ओढ़ाकर व बुके देकर सम्मानित किया। इसके बाद वे सलीमा के घर बडकीछापर गए। वहां उन्होंने सलीमा से मिल कर उसे बधाई दी। खेल पदाधिकारी ने सलीमा और उसके माता पिता को भी शाल एवम बुके देकर सम्मानित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें