Move to Jagran APP

दुष्कर्म के दो आरोपित गिरफ्तार

बानो: बानो पुलिस ने दुष्कर्म के दो आरोपी को गिरफ्त में लिया है। इसमे एक आरोपी नाबालिग ह

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Oct 2018 09:10 PM (IST)Updated: Tue, 16 Oct 2018 09:10 PM (IST)
दुष्कर्म के दो आरोपित गिरफ्तार
दुष्कर्म के दो आरोपित गिरफ्तार

बानो: बानो पुलिस ने दुष्कर्म के दो आरोपी को गिरफ्त में लिया है। इसमे एक आरोपी नाबालिग है। घटना के संबंध मे पुलिस ने बताया कि रविवार 14 अक्टूबर की शाम दो लड़कियां केवेटांग बजार से अपने अपने घर लौट रही थीं। इसी क्रम में जीतन बड़ाईक एक अन्य साथी के साथ सवारी गाड़ी लेकर लडकियों के पास आया व गाड़ी में घर छोड़ देने की बात कह कर बहला फुसला कर गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद दोनो लड़की को नुवागांव जंगल ले गए तथा दोनों लड़की के साथ दुष्कर्म किया।इसके बाद सोमवार सुबह दोनों लड़की को केवेटांग के पास छोड़ दिया। दोनों लड़कियां अपनी अपनी जाकर घटना की जानकारी दी। परिजनों नें घटना की जानकारी बानो पुलिस को दी। बानो पुलिस ने इस मामले मे प्राथमिकी दर्ज कर दो युवक को गिरफ्त में लिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.