इलाज के खर्च से परेशान युवक ने की लकवाग्रस्त पत्नी की हत्या
बानो (सिमडेगा): बानो थाना क्षेत्र के बांकी पंचायत के कमलाबेड़ा गांव मे आर्थिक तंगी के कारण
बानो (सिमडेगा): बानो थाना क्षेत्र के बांकी पंचायत के कमलाबेड़ा गांव मे आर्थिक तंगी के कारण पति ने पत्नी को चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी होने पर बानो पुलिस कमलाबेड़ा गांव पहुंची तथा शव को कब्जे मे ले लिया। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना रविवार की सुबह लगभग 9 बजे की है। घटना के संबंध पुलिस ने बताया कि चरण डांग की पहली पत्नी सुंगती डांग पिछले छह-सात महीना से लकवा से पीडि़त थी। काफी इलाज के बाद भी ठीक नही हो पा रही थी। इलाज में 20 हजार से अधिक रुपये खर्च हो चुका था। रविवार की सुबह को उसकी दूसरी पत्नी व मां रोपा रोपने गयी हुई थी। इधर, पति चरण डांग ने चाकू से गला काट कर पहली पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद गांव वालों को सुंगती की मौत हो जाने की खबर दी। गांव वालों ने रविवार शाम को शव दफनाने ले गए। दफनाने से पूर्व लोग अंतिम दर्शन के लिए शव को देखने लगे। तब लोगो ने देखा कि गले मे सफेद कपड़ा रख दिया गया है, जो लाल हो गया है। यह देख गांव वालों को शक हुआ तथा शव को दफनाने से इंकार कर दिया। शव को मृतक के घर ले आए और मामले की जानकारी बांकी मुखिया को दी गई। मुखिया ने सोमवार को घटना की जानकारी दी। इसके बाद बानो थाना प्रभारी जोन मुर्मू कमलाबेडा गांव पहुंचे। मामले की जानकारी ली तथा शव को कब्जे में लेकर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। चरण डांग ने पुलिस को बताया कि पत्नी की बीमारी में काफी खर्च किया। इलाज के लिए और पैसा नहीं था। इसके कारण पत्नी की हत्या कर दी।