प्रगति में भ्रष्टाचार सबसे बड़ा बाधक : प्राचार्य
जवाहर नवोदय विद्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के मौके पर प्राचार्य बी पी गुप्
संसू,कोलेबिरा : जवाहर नवोदय विद्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के मौके पर प्राचार्य बी पी गुप्ता ने सभी शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के साथ ईमानदारी व सत्यनिष्ठा की शपथ ली। उन्होंने कहा कि हमारे देश की आर्थिक, राजनैतिक तथा सामाजिक प्रगति में भ्रष्टाचार एक बड़ी बाधा है। भ्रष्टाचार के उन्मूलन के लिए प्रत्येक नागरिक को सतर्क रहने की आवश्यकता है तथा सभी को ईमानदारी तथा सत्यनिष्ठा के उच्च्तम मानकों के प्रति वचनबद्ध होना भी जरूरी है। इस मौके पर उप प्राचार्य चंदन बागीश, संजय कुमार सिन्हा, रामायण पासवान, मनोज कुमार, भोजलाल लिल्हारे, श्रवण कुमार चौरसिया, डॉ. सुमन कुमार सिंह, दीप्ति यादव, बिजय कुमार भुइंया, दीपांकर हल्दर, इंदिरा मिश्रा, अवधेश रजक, पूनम कुमारी,विकास चंद्रा,अंजु तिग्गा सहित सभी शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी मौजूद थे।