लकड़ी के चूल्हा में चाय बनाकर जताया विरोध
सिमडेगा: पेट्रोलियम पदार्थों के कीमतों में हो रहे लगातार बेतहाशा वृद्धि और बढ़ती महंगाई
By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Sep 2018 09:41 PM (IST)Updated: Sat, 08 Sep 2018 09:41 PM (IST)
सिमडेगा: पेट्रोलियम पदार्थों के कीमतों में हो रहे लगातार बेतहाशा वृद्धि और बढ़ती महंगाई के विरोध में शनिवार को जिला मुख्यालय के अनुमंडल कार्यालय के समक्ष कांग्रेस के जिला महिला मोर्चा के द्वारा एकदिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला कांग्रेस के द्वारा रसोई गैस के साथ प्रदर्शन स्थल पर लकड़ी के बने चुल्हे में चाय बनाकर लोगों को पिलाया गया। तत्पश्चात रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल समेत अन्य सामग्रियों में बढ़ते कीमत का विरोध किया गया। प्रदर्शन के उपरांत राज्यपाल के नाम का ज्ञापन अनुमंडल पदाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया। इस दौरान मौके पर पर सीमा सीता एक्का, हामिदा खातून, गीता देवी, चंद्रिका देवी समेत कई महिला कार्यकर्ता मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें