प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
सिमडेगा : झारखंड राज्य बाल कल्याण परिषद के तत्वावधान में शिक्षा विभाग के द्वारा शुक्रवार को
सिमडेगा : झारखंड राज्य बाल कल्याण परिषद के तत्वावधान में शिक्षा विभाग के द्वारा शुक्रवार को शहर के कन्या मध्य विद्यालय में जिलास्तरीय पें¨टग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उपस्थित बच्चों का उम्र के अनुसार 4 ग्रुप में बांट कर प्रतियोगिता में शामिल कराया गया। इसमें 10-18 आयुवर्ग में वाईट ग्रुप के ¨वकल कुमार ¨सह, इशिता कुमारी, सत्यवती कुमारी, उषा कुमारी व रीमा कुमारी संयुक्त रूप से क्रमश: पहले दूसरे, तीसरे तथा चतुर्थ स्थान पर रहे। वहीं ग्रीन ग्रुप 5-9 आयुवर्ग में ईशा केरकेट्टा पहले स्थान पर रही। प्रतियोगिता में चयनीत बच्चे अगले 11 सितंबर को राजभवन रांची में आयोजित प्रतियोगिता में जिला का नेतृत्व करेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कुल चार ग्रुप बनाए गए थे, जिसमें 5-9 आयुवर्ग के बच्चो का ग्रीन ग्रुप, 5-10 आयुवर्ग के बच्चो का पीला ग्रुप, 10-16 आयुवर्ग के दिव्यांग बच्चो का वाईट ग्रुप तथा 10 से 18 आयुवर्ग के बच्चों का रेड ग्रुप बनाया गया था। इस दौरान सभी ग्रुप के बच्चों के द्वारा कई विषयों पर मनमोहक पें¨टग बनाए गए थे। पें¨टग प्रतियोगिता को सफल बनाने में एपीओ सुभाष हेम्रोम, ज्यूरी के सदस्य विनय शंकर नंद, अभिषेक रंजन, दीप्ति रानी दत्ता, कथरीना तिर्की, रंजीत कुजूर व मनी कुमार साहू आदि ने सहयोग किया।