Move to Jagran APP

केंद्र सरकार कर रही पक्षपाती व्यवहार : रमा

जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर कांग्रेस की जोनल कोऑर्डिने

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 09:51 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 05:08 AM (IST)
केंद्र सरकार कर रही पक्षपाती व्यवहार : रमा
केंद्र सरकार कर रही पक्षपाती व्यवहार : रमा

संस,सिमडेगा:जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर कांग्रेस की जोनल कोऑर्डिनेटर रमा खलखो ने केंद्र सरकार के ऊपर पक्षपात करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और केंद्रीय उपक्रमों के पास झारखंड के करीब 75000 करोड़ रुपए बकाया है। लेकिन केंद्र सरकार इस राशि को देने की बजाय संकट की इस घड़ी में झारखंड जैसे पिछड़े राज्यों में गलत और अलोकतांत्रिक तरीके से अचानक 1417 कोरोड़ आरबीआइ के माध्यम से डीवीसी का बकाया राशि काट लिया है। इतनी बड़ी राशि से कोरोना काल में संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए आवश्यक स्वास्थ्य उपकरण सहित कई प्रकार की व्यवस्था हो सकती थी। लोगों को रोजगार मिल सकता था। अधूरी लटकी विकास योजनाएं पूरी हो सकती थी।लेकिन आदिवासी विरोधी केंद्र सरकार के नकारात्मक और सहयोगात्मक रवैए के कारण झारखंड के समक्ष बड़ी मुश्किल उत्पन्न हुई है। आगे कहा कि डीवीसी की ओर से 5417 करोड रुपए की बात की जा रही है वह सारा बकाया पूर्व की भाजपा सरकार के समय का है।हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गठित सरकार अपने कार्यकाल का समय पर डीवीसी का बकाया भुगतान कर दिया गया है और मात्र 100 से 125 करोड़ बकाया होगा। उन्होंने कहा कि झारखंड में जैसे ही महागठबंधन की सरकार आई तब गैर भाजपा शासित राज्यों को परेशान करने की और आर्थिक स्थिति को कमजोर करने का उद्देश्य से यह कदम उठाया गया। केंद्र सरकार ने जीएसटी क्षतिपूर्ति बकाया भुगतान की बात कही थी अब उसे देने से इंकार कर रही है और सीधे पैसा सरकार के खाते से लेने का काम कर रही है। जबकि तमिलनाडु, तेलंगाना ,कर्नाटक, कश्मीर आंध्र प्रदेश पर 60 हजार करोड़ से अधिक बकाया है। लेकिन उनके ऊपर किसी प्रकार की कटौती नहीं है ।जिससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा की केंद्र सरकार पक्षपात कर रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड में 14 में से 12 भाजपा की सांसद बने लेकिन इस मामले में किसी ने भी अभी तक कुछ नहीं कहा। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का शासन लंबा अनुभव रहा लेकिन राशि की कटौती मसले पर उनकी भी बोलती बंद हो गई है। मौके पर जिला अध्यक्ष अनूप केशरी, उपाध्यक्ष डीडी सिंह उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल प्रखंड अध्यक्ष नवीन वीरेंद्र तिर्की महासचिव खुशी राम कुमार सहित कई लोग शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.