कुएं में गिरने से भाई-बहन की हुई मौत
पाकरटांड थाना क्षेत्र के कैरबेड़ा किनबिरा गांव में भाई-बहन की नहाने के
जासं,सिमडेगा : पाकरटांड थाना क्षेत्र के कैरबेड़ा किनबिरा गांव में भाई-बहन की नहाने के दौरान कुआं में डूबने से मौत हो गई। इसमें आठ वर्षीय करण राम एवं 15 वर्षीय जयंती कुमारी शामिल हैं। विदित हो कि शुक्रवार को दोपहर में घर से दो सौ मीटर दूरी पर बने एक बड़े कुआं पर नहाने के लिए दोनों गए हुए थे। इसी क्रम में पांव फिसलने से दोनों कुएं की गहराई में चले गए। इससे उनकी मौत हो गई। बाद में अभिभावकों ने जब कुआं के पास उनका कपड़ा रखा देखा तो मन में शंका हुई।
इसके बाद पुलिस को भी सूचना दी गई। सूचना मिलते हीं पाकरटांड़ थाना प्रभारी हीरालाल महतो और प्रखंड विकास पदाधिकारी किकू महतो घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने उक्त ने कुआं से दोनों के शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। लेकिन तब तक शाम ज्यादा हो चुकी थी। दोनों शवों का पोस्टमार्टम शनिवार को किया गया
।इसके बाद दोनों शवों को परिजन को सुपूर्द कर दिया गया। इधर घटना से पूरे परिवार के साथ गांव वाले भी स्तब्ध हैं।