भाजपा की रायशुमारी बैठक आज
जासंसिमडेगाप्रदेश के निर्देशानुसार मंडल अध्यक्षों के मनोनय हेतु 23 फरवरी दिन रविवार को
जासं,सिमडेगा:प्रदेश के निर्देशानुसार मंडल अध्यक्षों के मनोनय हेतु 23 फरवरी दिन रविवार को सुबह 11 बजे से जिला के 10 मंडलों की रायशुमारी बैठक केलाघाघ में नवनिर्मित भाजपा कार्यालय में आहूत होगी।जिसमें नगर, कुरडेग, केरसई, पाकरटांड़, बीरू, सेवई,बोलबा, बांसजोर, ठेठईटांगर, कोनपाला मंडल शामिल होंगे।24 फरवरी को कोलेबिरा प्रेस क्लब में सुबह 11 बजे से 4 मंडलों की रायशुमारी होगी, जिसमें कोलेबिरा,जलडेगा, बानो, हुरदा मंडल शामिल होंगें।रायशुमारी बैठक में प्रत्येक मंडल से अपेक्षित लोगों की सूची, जिसमें मंडल अध्यक्ष,पूर्व मंडल अध्यक्ष, मंडल के दोनों महामंत्री,सातों मोर्चा के मंडल अध्यक्ष एवं मंडल में निवास करने वाले प्रदेश,जिला एवं सभी मोर्चा के पदाधिकारी अपने निवास मंडल के रायशुमारी में शामिल होंगे। साथ ही सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक और 2019 के प्रत्याशी भी शामिल रहेंगें। यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष संजय ठाकुर ने दी।