इसाई समुदाय के साथ भेदभाव कर रही भाजपा सरकार
संवाद सूत्र सिमडेगा जिले के कोलेबिरा प्रखंड के कल्हाटोली मे क्रुस विजय पर्व मनाया गया। जिसमे
संवाद, सूत्र, सिमडेगा: जिले के कोलेबिरा प्रखंड के कल्हाटोली मे क्रुस विजय पर्व मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि बीजेपी आदिवासी इसाईयों को संविधान विरुद्ध एवं पक्षपातपूर्ण सरकारी आदेश जारी कर प्रताड़ित करने का काम कर रही है। साथ ही उसे आदिवासी वर्ग से बाहर करने का षडयंत्र रच रही है। ऐसा करने के पीछे बीजेपी सरकार की सोच आदिवासियों को कमजोर कर उनके कीमती खनिज संपदा से भरी एवं प्राकृतिक संपदाओं से युक्त जमीन पूंजीपतियों को देना है। साथ ही हमारा शेड्यूल क्षेत्र होने के कारण जो संवैधानिक अधिकार व राजनीतिक एवं अन्य सुविधायें मिली है। उन सभी अधिकारों से भी वंचित करने का षडयंत्र रची जा रही है। मौके पर नीलम ब्रजो, निकोलस ब्रजो, जोन ब्रजो, प्रकाश डांग, अलबिनुस सोरेंग, कुवंर सोरेंग, अनिल सोरेंग, मरियानुस डुंगडुंग आदि मौजूद थे।