24 घंटे में मात्र 2 घंटे मिली बिजली
ठेठईटांगर: प्रखंड में बदहाल बिजली की स्थिति में सुधार नही आने से ग्रामीणों की समस्या निर
By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Oct 2018 09:30 PM (IST)Updated: Tue, 23 Oct 2018 09:30 PM (IST)
ठेठईटांगर: प्रखंड में बदहाल बिजली की स्थिति में सुधार नही आने से ग्रामीणों की समस्या निरंतर बढ़ती जा रही है। प्रखंड में सोमवार के शाम लगभग 5 बजे से मंगलवार शाम 5 बजे तक कुल 24 घंटों में लगभग 2 घंटे मात्र बिजली की आपूर्ति की गई है। वह भी दोपहर में। हालांकि इसके कुछ देर बाद पुन: लगभग 2 बजे से बिजली गुल हुई तो फिर समाचार लिखे जाने तक शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप है। इस संबंध में विभाग के सहायक अभियंता एस महतो ने बताया कि ग्रिड में कार्य होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित है कुछ देर पूर्व सिमडेगा में आपूर्ति प्रारंभ हुई है और कुछ देर में जोराम सबस्टेशन में भी प्रारंभ कर दिया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें