जिला कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस
सिमडेगा : बढ़ती मंहगाई के विरोध में 10 सितंबर को बुलाए गए बंद के पूर्व संध्या पर जिला कांग
By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Sep 2018 08:23 PM (IST)Updated: Sun, 09 Sep 2018 08:23 PM (IST)
सिमडेगा : बढ़ती मंहगाई के विरोध में 10 सितंबर को बुलाए गए बंद के पूर्व संध्या पर जिला कांग्रेस के द्वारा शहर में मशाल जुलूस निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान केन्द्र की मोदी सरकार के विरोध में नारे लगाए गए। साथ ही बंद के समर्थन में भी नारे लगाए। जुलूस में बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिला कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
=========== बंदी को लेकर किया फ्लैग मार्च
सिमडेगा :भारत बंद के आह्वान को लेकर पुलिस ने रविवार की देर संध्या में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने जवानों के साथ शहर के मुख्य पथ पर मार्च किया। मौके पर एएसपी निर्मल गोप, एसडीपीओ अमित कुमार, इंस्पेक्टर रविशंकर ¨सह आदि शामिल हुए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें