राष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती लड़ेंगे बलवीर
सिमडेगा : हरियाणा के भिवानी में 14 से 18 नवम्बर तक आयोजित ऑल इंडिया कुश्ती प्रतियोगिता में
By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 08:39 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 08:39 PM (IST)
सिमडेगा : हरियाणा के भिवानी में 14 से 18 नवम्बर तक आयोजित ऑल इंडिया कुश्ती प्रतियोगिता में रांची यूनिवर्सिटी से सिमडेगा कुरडेग के बलबीर प्रसाद हरियाणा रवाना हुए। बलबीर प्रसाद का चयन पिछले माह रांची में रांची यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित खुली चयन ट्रायल में किया गया है। बलबीर ग्रीकोरोमन स्टाइल कुश्ती के 77.00किलोग्राम वजन भार में लड़ेंगे। बलबीर प्रसाद सिमडेगा का पहले पहलवान होगा जो ऑल इंडिया स्तर पर आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। बलवीर के इस कामयाबी पर सिमडेगा जिला कुश्ती संघ के कमलेश्वर मांझी, प्रतिमा तिर्की, जैनेन्द्र ¨सह, संजय ठाकुर, चन्दन गुप्ता, जेनाब बाड़ा, अनूपा खलखो,विष्णु प्रसाद, सुमित ¨सह एव समस्त पदाधिकारियो ने बधाई दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें