सभी प्रखंडों में आयोजित होगी तीरंदाजी प्रतियोगिता
संवादसूत्रसिमडेगा क्रीड़ा भारती की बैठक रविवार को हॉकी कार्यालय में हुई। बैठक में स
संवादसूत्र,सिमडेगा: क्रीड़ा भारती की बैठक रविवार को हॉकी कार्यालय में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि जिले के सभी पंचायतों में 21 जून 2020 तक तीरंदाजी प्रतियोगिता कराया जाएगा। जिसके लिए 30 सितंबर तक 4 प्रखंड कुरडेग, ठेठईटांगर, बांसजोर और जलडेगा प्रखण्ड में आयोजित किया जाएगा। इसके तहत 21 जुलाई को ठेठईटांगर के जोराम तथा 28 जुलाई को ठेठईटांगर पंचायत में कराया जाएगा। प्रतियोगिता हेतु सभी प्रखंडों के लिए अलग-अलग सदस्यों को प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत कुरडेग को दो तथा ठेठईटांगर को 4 प्रभागों में बांटा गया है। कुरडेग पूर्वी के 4 पंचायत की जिम्मेवारी बलबीर कुमार को तथा कुरडेग पश्चिमी के 4 पंचायत राकेश सिंह, ठेठईटांगर पूर्वी के लिए वेद प्रकाश भोक्ता,पश्चिमि के लिए मनोज कोनबेगी, उत्तरी क्षेत्र के लिए दयाराम मेहर एवम दक्षिणी प्रभाग की जिम्मेवारी प्रतिमा तिर्की को दी गयी। वही बांसजोर प्रखंड क लिए बसन्त सोरेंग एवम पाकरटाड प्रखण्ड की जिम्मेवारी श्रद्धानंद बेसरा को दी गयी। बैठक के दौरान संघ की 11 अगस्त को होने वाली बैठक में अन्य प्रखण्डों की जिम्मेवारी दूसरे सदस्यों को दी जाएगी। इसके अलावा बैठक में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मैराथन दौड़ कराए जाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए कुरडेग प्रखंड की जिम्मेवारी सानू ठाकुर को, सिमडेगा के लिए प्रतिमा तिर्की व राजू मांझी, ठेठईटांगर के लिए जगरनाथ भोक्ता, केरसई प्रखण्ड के लिए जेनाब बाड़ा को प्रभारी बनाया गया। साथ ही साथ 15 नवंबर तक सभी 10 प्रखंडों के लिए समिति का गठन करने का भी निर्णय लिया गया।बैठक में जिला मंत्री मनोज कोनबेगी ने कहा कि 30 जून को योग दिवस पर सूदूरवर्ती गांवो में कराए गए कार्यक्रम एवम जिला में तीरंदाजी प्रतियोगिता की पहल को काफी सराहना हुई है। वही बताया कि उन्हें गुमला प्रभाग-सिमडेगा,गुमला और लोहरदगा का प्रभारी बनाया गया। साथ ही उन्हें राज्य एवम केंद्र सरकार द्वारा संचालित खेल प्रतियोगिताओ सुब्रतो मुखर्जी, नेहरू कप, एसजीएफआइ विद्यालय खेलकूद, मुख्यमंत्री आमन्त्रण फुटबॉल कप, खेलो इंडिया इत्यादि प्रतियोगिता बिना भेदभाव, नियमानुसार पारदर्शिता के साथ निगरानी करनी है। बैठक में मुख्यरूप से मनोज कोनबेगी,वेदप्रकाश भोक्ता,राकेश सिंह,प्रतिमा तिर्की,जेनाब बड़ा,बलबीर प्रसाद,जगरनाथ भोगता,सोनू ठाकुर,श्रद्धानंद बेसरा,बसन्त सोरेंग मुकेश नेगी इत्यादि उपस्थित थे।