बड़ी शख्यियत की हत्या का षड्यंत्र रच रहा था अनूप
वाचस्पति मिश्र सिमडेगाभाजपा नेता मनोज नागेशिया हत्याकांड से जुड़े मुख्य अभियुक्त अनूप टोपनो समेत
वाचस्पति मिश्र, सिमडेगा:भाजपा नेता मनोज नागेशिया हत्याकांड से जुड़े मुख्य अभियुक्त अनूप टोपनो समेत तीन उग्रवादियों की गिरफ्तार कर लेने के बाद पुलिस ने चैन का सांस लिया है। गिरफ्तार उग्रवादियों ने पुलिस को बताया है कि वे सिमडेगा में किसी बड़ी शख्सियत की हत्या का प्लान बना रहे थे। इसके लिए उग्रवादियों ने सिमडेगा में रेकी भी की थी। उग्रवादियों ने पुलिस को बताया कि जिले में कमजोर पड़ चुके पीएलएफआइ संगठन अपना वर्चस्व को कायम करने एवं संगठन में जान फूंकने के लिए नए लड़ाकों का इस्तेमाल करना चाह रहा है। इसीलिए जब बाल संप्रेक्षण गृह से फरार होने के बाद अनूप टोपनो संगठन के पास गया तो उसने भी सहर्ष स्वीकार करने बाद सेमी आटोमैटिक हथियार थमाकर बड़ी घटना को अंजाम देने की जिम्मेवारी दे दी। वह अपनी योजना में कामयाब हो जाता तो उसे एरिया कमांडर बनाया जा सकता था। तीनों उग्रवादियों की गिरफ्तारी में कोलेबिरा थाना प्रभारी रविशंकर,सअनि रामपुकार शर्मा, सअनि बिजेन्द्र कुमार, सशस्त्र बल एवं सैट 163 के हवलदार एवं आरक्षी ने अहम भूमिका निभाई। इंद मेला में हुई थी मनोज की हत्या भाजपा नेता मनोज नागेशिया की हत्या अक्टूबर 2017 में तब हो गई थी, जब वे लचरागढ़ इंद्र मेला में भाग लेने के लिए लचरागढ़ गए हुए थे। इसी दौरान टेंट के पीछे से हथियार सटाकर उन्हें गोली मार दी गई थी।
साइकिल पर बैठ फरार हुआ था अनूप
मनोज हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त अनूप टोपनो पहले बाल संप्रेक्षण गृह में बंद था। इसी क्रम में 16 जून 2018 को दोपहर में भोजनकाल के दौरान बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हो गया था। जानकारी के अनुसार वह सिमडेगा शहर से होते हुए सलडेगा रोड होते हुए फरार हो गया था। इस दौरान वह किसी के साइकिल पर बैठकर फरार हुआ था।