अंतिम व्यक्ति तक न्याय व सुविधा पहुंचाना हमारा लक्ष्य: पीडीजे
जासंसिमडेगा सातवें राज्य स्तरीय विधिक सेवा सह सशक्तीकरण शिविर का आयोजन 1 मार्च को होगा।
जासं,सिमडेगा: सातवें राज्य स्तरीय विधिक सेवा सह सशक्तीकरण शिविर का आयोजन 1 मार्च को परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में होगा। राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के अधीन जिला विधिक सेवा प्राधिकार व जिला प्रशासन के द्वारा प्रायोजित इस कार्यक्रम में जनता को विधिक सेवा की जानकारी, विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ एवं परिसंपत्तियों का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर पीडीजे कुमार कमल ने प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम के रूपरेखा के बारे में जानकारी दी।बताया कि उक्त कार्यक्रम में झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डॉ.रविरंजन, झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति एचसी मिश्रा एवं जोनल जज के रूप में न्यायमूर्ति अनुभा रावत चौधरी शामिल होंगे। पीडीजे ने आगे बताया कि न्यायिक सशक्तिकरण कैंप का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना व सरकारी योजनाओं को पहुंचाना है। जिससे जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजना का लाभ मिल सके। मौके पर एडीजे मधुरेश कुमार वर्मा एवं सीजेएम आनंदमणि त्रिपाठी ने भी कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को लाभ उठाने की बात कही।