मंत्रोच्चार से भक्तिमय बना पुलिस लाइन का माहौल
सिमडेगा :न्यू पुलिस लाइन सिमडेगा में नवनिर्मित श्री शिव मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान कार्यक्रम
सिमडेगा :न्यू पुलिस लाइन सिमडेगा में नवनिर्मित श्री शिव मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान कार्यक्रम के तीसरे दिन रविवार को 8 बजे से वेदी पूजन, जाप एवं प्रधान आरती की गई। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इधर मौके पर वैदिक मंत्रों के उच्चारण एवं संकीर्तन में हरे राम-हरे कृष्ण से गुंज से पूरे पुलिस लाइन का वातावरण भक्तमय बन गया है। विभिन्न मंडलियों के लोग बड़ी श्रद्धा भाव से संकीर्तन में भाग लिया। इधर अनुष्ठान में वहीं बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में श्रीरामरेखाधाम के महंत उमाकांत जी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस लाइन में बने भव्य शिवालय को देख उन्होंने बड़ी प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने कहा कि भगवान शिव बड़े ही कल्याण कारी है। वे तो भक्तों की सच्ची भक्ति देख भी प्रसन्न हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर अथवा धर्मस्थल सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं। भगवान के दरबार में राजा-रंक सभी एक समान होते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से भी अपील की कि वे बढ़-चढ़कर अनुष्ठान में भाग लें। इधर 21 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा, हवन-पूर्णाहुति एवं भंडारा का आयोजन किया जाएगा।पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने भी लोगों से अनुष्ठान में भाग लेने की अपील की है। ----श्रद्धालुओं को खूब भा रहा शिवालय
सिमडेगा :पुलिस लाइन में बना शिवालय श्रद्धालुओं को खूब भा रहा है। शहर के अलावा पड़ोसी बस्ती के लोग भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। इधर शिवालय के निकट जलाशय भी है। इधर जिले के उपायुक्त ने भी इस स्थल को मनोरम बताते हुए सौदर्यीकरण कराने की बात कही है। विदित को पुलिस प्रशासन के द्वारा बनवाए गए इस मंदिर का पट आम लोगों पूजा-अर्चना करने के लिए भी खुला रहेगा।