आजसू पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न
सिमडेगा कचहरी परिसर में आजसू पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन को संब
सिमडेगा : कचहरी परिसर में आजसू पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने सभी पदाधिकारियों को पार्टी के नीति-सिद्धांतों को ध्यान रखते हुए प्रखंड एवं पंचायत कमेटी के साथ-साथ बूथ कमेटी बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि 21 अक्टूबर को आजसू पार्टी के तत्वाधान में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। जनहित, गरीब एवं किसानो, मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए आवाज बुलंद किया जाएगा। जितने भी सरकारी योजनाएं चल रही है उसकी गुणवत्ता पर नजर रखते हुए उपायुक्त से जांच कराने की मांग की जाएगी। इधर सर्वसम्मति से आजसू युवा जिलाध्यक्ष अंकित मिज, नगर अध्यक्ष अमित केशरी, पाकरटाड़ प्रखंड अध्यक्ष रंजित सोरेंग,सिमडेगा प्रखंड अध्यक्ष नवीन एक्का, केरसई प्रखंड अध्यक्ष निरंजन मांझी, ठेठईटांगर प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश कुमार , जिला मिडिया प्रभारी राजेश बड़ाईक, खेल प्रभारी दीपक सोंरेंग, को बनाया गया। सम्मेलन में मुख्य रूप से अमित सोरेंग, फिरोज कच्छप, युधिष्ठिर सिंह, अनूप टोपनो, रविद्र सिंह, मुकेश खलखो, यूजिन तिर्की एवं जिले के सभी प्रखंडों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।