बिना मास्क व हेलमेट वाले चालकों पर की गई कार्रवाई
कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन लगातार।
संसू,कोलेबिरा(सिमडेगा): कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन लगातार सतर्कता अपना रहा है और आम जनमानस को भी जागरूक करने पर जोर दे रहा है। अनलॉक की स्थिति के बाद भी प्रशासन चेकिग अभियान चलाकर बगैर मॉस्क पहनकर बाहर निकलने वालों पर पर कार्रवाई करते उन्हें सख्त चेतावनी दे रहा है। सोमवार को प्रखंड मुख्यालय में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मॉस्क चेकिग अभियान चलाया गया। इसमें बगैर मॉस्क के बाइक सवारों कार सवारों को रोक लिया और जुर्माना की कार्रवाई की गई। साथ ही सख्त चेतावनी भी दी गई कि दोबारा बगैर मॉस्क के पाए गए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन द्वारा प्रतिदिन किए जा रहे चेकिग अभियान के तहत अब लोगो में जागरूकता दिखाई देने लगी है। घर से निकलते ही हेलमेट और मॉस्क लगाने वालों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। हालांकि कुछ लोग अब भी लापरवाही बरत रहे हैं। कोरोना मरीजो की संख्या में बढ़ोतरी लगातार जारी है पर अनलॉक के निर्देश के बाद भी प्रशासन सतर्कता बरते हुए है। न्यूज लिखे जाने तक चेकिग अभियान में बगैर मॉस्क के मिले पांच लोगो को जुर्माना किया गया। अभियान में एसआई बीरेंद्र शर्मा, सुमन कुमार पांडेय सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहे।