तालाब में डूबकर बुरुडीह के युवक की मौत
संवाद सूत्र, खरसावां : शनिवार की रात तालाब में डूब कर एक विक्षिप्त युवक की मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 12:27 AM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 12:27 AM (IST)
संवाद सूत्र, खरसावां : शनिवार की रात तालाब में डूब कर एक विक्षिप्त युवक की मौत हो गई। खरसावां पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मानसिक रूप से विक्षिप्त बुरुडीह के चुनु महतो के पुत्र श्रवण महतो शनिवार को देर शाम घर से कहीं निकल गया। देर रात तक वापस नहीं लौटा। रविवार की सुबह जब परिजनों ने खोजबीन की तो उसकी लाश बुरुडीह गांव के तालाब में उतरती हुई मिली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने पहुंच कर मामले की जानकारी ली। रविवार की सुबह खरसावां पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में खरसावां थाना में तालाब में डूब कर मरने का मामला दर्ज किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें