Move to Jagran APP

राहुल गांधी के जन्म दिन पर युवा कांग्रेसियों ने मरीजों में फल बांटा

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राहुल गांधी के जन्मदिन पर शनिवार को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मरीजों के बीच फल वितरण किया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के खरसावां प्रखंड अध्यक्ष आशीष बनर्जी व उपाध्यक्ष शिवानंद रावत ने भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के बीच फल वितरण किया..

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Jun 2021 06:30 AM (IST)Updated: Sun, 20 Jun 2021 06:30 AM (IST)
राहुल गांधी के जन्म दिन पर युवा कांग्रेसियों ने मरीजों में फल बांटा
राहुल गांधी के जन्म दिन पर युवा कांग्रेसियों ने मरीजों में फल बांटा

संवाद सूत्र, खरसावां : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राहुल गांधी के जन्मदिन पर शनिवार को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मरीजों के बीच फल वितरण किया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के खरसावां प्रखंड अध्यक्ष आशीष बनर्जी व उपाध्यक्ष शिवानंद रावत ने भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के बीच फल वितरण किया। साथ ही राहुल गांधी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। राहुल गांधी के जन्मदिन पर किया मास्क वितरण : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राहुल गांधी के जन्मदिन पर शनिवार को कांग्रेस पार्टी के वरीय जिला उपाध्यक्ष अजमल बल्खि ने बेहरासाही बस्ती में आम लोगों के बीच मास्क वितरण किया। साथ ही जरूरतमंद लोगों के बीच बिस्किट का वितरण किया। उन्होंने लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति सचेत करते हुए मास्क का उपयोग करने व कोविड-19 का टीका लेने के लिए प्रेरित किया। कहा, कोरोना से बचाव के लिए मास्क का उपयोग करने के साथ-साथ कोविड-19 का टीका लेना भी जरूरी है। राजनगर में कांग्रेसियों ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राहुल गांधी शनिवार को 51 साल के हो गए। देश भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सादगी के साथ राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। राजनगर मुख्य बाजार में भी प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष मनोज महतो की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान आदिवासी कांग्रेस के जिला चेयरमैन विशु हेंब्रम, सांसद प्रतिनिधि मोतीलाल गौड़ व जिला महासचिव डोमन महतो ने राहगीरों के बीच मास्क वितरण किया। विशु हेंब्रम व मोतीलाल गौड़ ने कहा कि देश के लोगों को आज कांग्रेस पार्टी की जरूरत महसूस हो रही है। देश की जनता महंगाई से त्रस्त है। उन्होंने राहुल गांधी को देश का भविष्य बताया। कहा, राहुल गांधी ही देश को अच्छा नेतृत्व दे सकते हैं। कांग्रेस पार्टी से ही देश का विकास होगा। मौके पर भूटा राउत, पप्पू राय, सुरेन सिंह सरदार, जितेन महतो, धनु टुडू, घासीराम तांती, वैद्यनाथ गोप आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.