ईचागढ़ के किसानों में पंप सेट व पाइप का वितरण
संसू, ईचागढ़ :प्रखंड क्षेत्र के चुनचुड़िया में मंगलवार को भूमी संरक्षण विभाग द्वारा चालीस किसानों
संसू, ईचागढ़ :प्रखंड क्षेत्र के चुनचुड़िया में मंगलवार को भूमी संरक्षण विभाग द्वारा चालीस किसानों के बीच पंप सेट का वितरण किया गया। प्रखंड बीस सुत्री अध्यक्ष विश्वनाथ उरांव ने मुख्य रूप से उपस्थित थे। किसानों का कहना है कि गर्मी के मौसम में खेतों में सिंचाई में सहूलियत होगी। मौके पर बीटीएम, किसान मित्र हरेन्द्र महतो, कार्तिक सिंह मुंडा, राजेन महतो, गंगाधर सिंह मुंडा सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।
पटमदा के किसान कृषि कार्य में उन्नत
संसू, पटमदा : कृषि विभाग द्वारा मंगलवार को पटमदा प्रखंड परिसर में किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। किसानों को संबोधित करते हुए जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि पटमदा के किसान कृषि के क्षेत्र में नजीर पेश कर रहे हैं। राज्य में इनकी पहचान अलग है। सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने को लेकर कई योजनाएं लागू की है। उन्होंने कहा कि पटमदा के जलस्तर बढ़ाने के लिए सभी सरकारी व निजी तालाबों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कृषि को बढ़ावा देकर पलायन को रोकने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। कहा कि इस क्षेत्र के कई किसान इजराइल से उन्नत किसानी के गुर सीखकर आए हैं। अब वे अपने क्षेत्र के किसानों को इससे लाभान्वित करें। उन्होंने महिला समूहों को भी प्रोत्साहित किया। इस मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कालिंदी, जिला परिषद अध्यक्ष बुलुरानी सिंह, 20 सूत्री अध्यक्ष बासुदेव मंडल, पार्षद चम्पा मुर्मू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप मिश्रा, उप प्रमुख सुमित्रा महतो, बीडीओ शकराचार्य समाद, अवर प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी डॉ राजेश चौहान, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी कालीपद महतो समेत अन्य लोग मौजूद थे। मेले में लगाई गयी प्रदर्शनी में अमरूद के लिए प्रथम पुरस्कार दशरथ महतो, फूलगोभी के लिए विरेंद्र नाथ महतो, बंदगोभी के लिए गणेश महतो, टमाटर के लिए सौंदर्य मार्डी, नींबू के लिए भरता महतो, हल्दी के लिए पंचानन मार्डी सेम के लिए द्विजपद महतो समेत अन्य किसानों को पुरस्कृत किया गया।