पार्षद प्रत्याशी पर हुए हमले का आरोपित ने किया सरेंडर
संवाद सूत्र, आदित्यपुर : पिछले दिनों आरआइटी थाना क्षेत्र स्थित कृष्णापुर स्कूल मैदान में पार्षद
संवाद सूत्र, आदित्यपुर : पिछले दिनों आरआइटी थाना क्षेत्र स्थित कृष्णापुर स्कूल मैदान में पार्षद प्रत्याशी दुर्गा सिंह मुंडा पर गोली चलाने के मामले आरोपित अमित कुमार ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपित को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस कार्रवाई के दबाव में आकर आरोपित ने सरेंडर किया है। पूछताछ में आरोपित ने अपनी गुनाह स्वीकार की है। उसने बताया कि पार्षद प्रत्याशी से उसकी पुरानी दुश्मनी है। चुनाव के समय भी विवाद हुआ था।
अपना गुनाह कबुल करते हुए कहा कि उसका पुराना दुश्मनी था एवं चुनाव के समय में भी विवाद हुआ था। पूछताछ में उसने पुलिस को और भी जनकारी दी है हालांकि पुलिस ने उसे बताने से इंकार कर दिया। बता दें कि मामले में दुर्गा सिंह मुंडा ने अमित कुमार के अलावा इस माले में पार्षद महेंद्र सरकार पर भी मामला दर्ज कराया था।