धूमधाम से मनी विश्वकर्मा पूजा
चांडिल:- चांडिल अनुमंडल में विभिन्न जगहों परं शनिवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा धूमधाम से मनी।
By Edited By: Published: Mon, 19 Sep 2016 02:48 AM (IST)Updated: Mon, 19 Sep 2016 02:48 AM (IST)
चांडिल:- चांडिल अनुमंडल में विभिन्न जगहों परं शनिवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा धूमधाम से मनी। पूजा के लिए कल कारखानों, रेलवे यार्ड, चांडिल गोलचक्कर, टेम्टो स्टैंड, भारी वाहनों के गैरेज सहित अनेक स्थानों पर भव्य पंडाल निर्माण कर आकर्षक सजावट की गयी थी। जिसमें भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा हुई। चिलगू, भुइयांडीह सहित घोडानेगी में छाता मेला का आयोजन हुआ। कई जगहों पर बूगी-बूगी डास, सास्कृतिक झूमर संगीत व रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। रविवार को प्रतिमाएं विसर्जित होंगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें