Move to Jagran APP

विष्णुदेव बने उमवि सरायकेला दुर्गापूजा के अध्यक्ष

उत्क्रमित मध्य विद्यालय सरायकेला दुर्गापूजा कमेटी की बैठक सोमवार को विष्णुदेव प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें सर्वसम्मति से विष्णुप्रसाद सिंह को अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Sep 2019 06:10 PM (IST)Updated: Tue, 10 Sep 2019 06:38 AM (IST)
विष्णुदेव बने उमवि सरायकेला दुर्गापूजा के अध्यक्ष
विष्णुदेव बने उमवि सरायकेला दुर्गापूजा के अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, सरायकेला : उत्क्रमित मध्य विद्यालय सरायकेला दुर्गापूजा कमेटी की बैठक सोमवार को विष्णुदेव प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रतिवर्ष की भांति धूमधाम से दुर्गापूजा आयोजन करने का निर्णय लिया गया। पूजा के सफल संचालन के लिए कमेटी का पुनर्गठन किया गया। सर्वसम्मति से विष्णुदेव प्रसाद सिंह को सरायकेला दुर्गा पूजा का अध्यक्ष एवं अमर पोद्दार को सचिव बनाया गया। इसके अलावे नवीन कुमार, कृष्णा कैवर्त व जयचंद्र महतो को उपाध्यक्ष, पम्मी साहू, सुनील पति व रामाश्रय महतो को उपसचिव, राजू साहु को कोषाध्यक्ष एवं अनिल वर्मा व रिकु आचार्य को उप कोषाध्यक्ष बनाया गया। नगर पंचायत के उपाध्यक्ष मनोज चौधरी एवं सुभाष चंद्र महतो मुख्य संरक्षक बनाए गए। इंद्रजीत कैवर्त, अमित मोदक, मनोज महतो, रवि गुप्ता, वासुदेव आचार्य, कुन्ना सामल, सूरज कैवर्त, शंकर साहू, संजू साहू, सुरेश अग्रवाल, सुदेश प्रजापति, जयदेव मोदक, आजू षाड़ंगी, चिटु साहु, कालु साहु, महेंद्र साहु, पिटु आचार्य, मनसा साहु, लंबू मोदक, निखिल गुप्ता, नवल किशोर शर्मा, अवध किशोर, विनोद प्रसाद व विवेकानंद किशोर कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.