मां दुर्गा को दी विदाई
आदित्यपुर: श्रीश्री दुर्गा पूजा कमेटी जयराम यूथ स्पोर्टिग क्लब ने गुरुवार को खरकई नदी में मां
आदित्यपुर : श्रीश्री दुर्गा पूजा कमेटी जयराम यूथ स्पोर्टिग क्लब ने गुरुवार को खरकई नदी में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जित की। जिसके साथ दुर्गोत्सव संपन्न हो गया। श्रद्धालुओं ने गुरुवार को नम आखों से मा दुर्गा सहित अन्य देवी देवताओं को विदाई दी। कमेटी के संरक्षक सह पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह की अगुआई में एम टाईप मैदान से निकला विसर्जन जुलूस पान दुकान चौक होकर पुन: एम 9 के पास पहुंचा। जहा श्री सिंह के परिजनों ने पारंपरिक पूजा अर्चना के साथ मा दुर्गा को विदाई दी। विसर्जन जुलूस आर टाईप एवं मुख्य मार्ग होकर खरकई नदी के लिए रवाना हो गया। कमेटी के अध्यक्ष एके श्रीवास्तव , प्रवीण सिंह, कन्हैया सिंह, जगदीश नारायण चौबे, सत्यप्रकाश हरिनंदन, समरेंद्रनाथ तिवारी, शशिशेखर उर्फ पप्पू, बसंत श्रीवास्तव, विनायक सिंह, नवीन सिंह उपस्थित थे।