रोज डे के साथ वेलेंटाइन डे वीक शुरू
मौसम के करवट लेने के साथ ही युवा दिलों की धड़कन बढ़ गई है। शुक्रवार से वेलेंटाइन वीक शुरू हो गया है। रोज डे के साथ युवाओं ने इसे बड़े रोमांटिक तरीके से सेलीब्रेट किया।
जासं,सरायकेला : मौसम के करवट लेने के साथ ही युवा दिलों की धड़कन बढ़ गई है। शुक्रवार से वेलेंटाइन वीक शुरू हो गया है। रोज डे के साथ युवाओं ने इसे बड़े रोमांटिक तरीके से सेलीब्रेट किया। वेलेंटाइन डे हर वर्ष 14 फरवरी को मनाया जाता है। ये हर एक रिश्ते में खुशी और मजबूती लाता है। यह एक विशेष उत्सव है जो हर एक रिश्तों के बीच संबंधों को नया और मजबूत बनाता है। वेलेंटाइन डे संत वेलेंटाइन के नाम से भी प्रसिद्ध है। इसे संत वेलेंटाइन का त्योहार भी कहा जाता है जो कई देशों में पूरे जोश और उल्लास के साथ मनाया जाता है। सरायकेला, सीनी,ख रसावां समेत विभिन्न एकांत स्थानों पर प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे को गुलाब का फूल देने के साथ अन्य उपहार देकर अपने दिल की बात कहते नजर आए। वेलेंटाइन वीक की शुरुआत शुक्रवार को रोज डे के साथ शुरु हुई। आठ को प्रपोज डे, नौ को चॉकलेट डे, 10 को टेडी डे, 11 को प्रॉमिस डे, 12 हग डे, 13 को किस डे व 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे मनाया जाता है। वेलेंटाइन वीक को लेकर सरायकेला में गुलाब की मांग भी बढ़ गई है।