Move to Jagran APP

Gandhi Jayanti 2019: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने की सरायकेला में तालाब की सफाई, लोगों को दिलाई ये शपथ Saraikela News

महात्मा गांधी के 150 वीं जयंती के अवसर पर सरायकेला में हाट तालाब से स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। उन्होंने खरसावां में पदयात्रा भी की।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Wed, 02 Oct 2019 01:42 PM (IST)Updated: Wed, 02 Oct 2019 01:42 PM (IST)
Gandhi Jayanti 2019: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने की सरायकेला में तालाब की सफाई, लोगों को दिलाई ये शपथ Saraikela News
Gandhi Jayanti 2019: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने की सरायकेला में तालाब की सफाई, लोगों को दिलाई ये शपथ Saraikela News

सरायकेला, जेएनएन। आदिवासी मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर सरायकेला-खरसावां जिले के सरायकेला में स्वच्छता ही सेवा अभियान में शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान कन्हाई तालाब की सफाई में श्रमदान किया और प्लास्टिक कचरा निकाला।

loksabha election banner

अर्जुन मुंडा के साथ ईचागढ़ के विधायक साधु चरण महतो, भाजपा के सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष अशोक सारंगी, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनुराग जयसवाल, भाजपा के सरायकेला नगर अध्यक्ष सोहन सिंह, सरायकेला नगर नगर पंचायत अध्‍यक्ष मीनाक्षी पटनायक, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र प्रधान, जिला उपाध्यक्ष सुभाष महतो और आम लोगों ने भी तालाब से कचरा निकालने में योगदान दिया।

बांटे कपडे के थैले

श्रमदान के बाद लोगों को संबोधित करते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि सिर्फ खुद का तन-मन स्वच्छ रखने से काम नहीं चलने वाला। पूरे समाज और परिवेश को स्वच्छ बनाना होगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता गांधी का सपना था। गांधी ने प्लास्टिक मुक्त भारत का सपना भी देखा था। उनकी 150वीं जयंती पर प्रत्येक भारतवासियों का दायित्व है कि उनके सपने को पूरा करने में अपना योगदान दें। मुंडा ने लोगों के बीच सरायकेला नगर पंचायत की ओर से कपडे का थैला भी वितरित किया और प्लास्टिक के इस्तेमाल से परहेज करने का संकल्प दिलाया।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.