यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
7 जनवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आएंगे चाईबासा, ईचागढ़ से पांच हजार कार्यकर्ता जनसभा में होंगे शामिल
सात जनवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के चाईबासा दौरा को सफल बनाने के लिए सोमवार को रघुनाथपुर में ...और पढ़ें

भाजपा नेता चंद्रमोहन दास ने कहा कि सात जनवरी को चाईबासा में केंद्रीय गृह मंत्री अमिल शाह के जनसभा में ईचागढ़ विधानसभा से लगभग पांच हजार कार्यकर्ता चाईबासा जाएंगे। मौके पर राजेन सिंह मुंडा, नकुल घोष, सांसद प्रतिनिधि विश्वनाथ उरांव, मनसा राम प्रामाणिक, मुखिया दमयंती सिंह, अन्नपूर्णा महतो, चायना महतो, लक्ष्मी महतो रविंद्र नाथ सिंह, दीपक देव महतो, स्वपन बनर्जी कांत महतो, गोवर्धन तरनी रवि, उपेन कुमार समेत कई उपस्थित थे।
इधर, जयंत सिन्हा से झारखंड सरकार को घेरा
भाजपा नेता जयंत सिन्हा ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए सीएम सोरेन पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन जनता की गाढ़ी कमाई को विकास पर खर्च करने की जगह अपना चेहरा चमकाने पर खर्च कर रहे हैं। मुख्यमंत्री करोड़ों रुपये का विज्ञापन देकर प्रदेश में व्याप्त कुशासन और अव्यवस्था से लोगों को ध्यान हटाने का प्रयास कर रहे हैं।
