हाइवा की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
संसू नीमडीह सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा-पुरुलिया मुख्य मार्ग प
संसू, नीमडीह : सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा-पुरुलिया मुख्य मार्ग पर हाइवा की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गयी जबकि एक महिला घायल हो गयी। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मृतक के आश्रितों को मुआवजे दिलाने की मांग करते हुए ईचागढ़ के पूर्व विधायक साधु चरण महतो के नेतृत्व में टाटा-पुरुलिया सड़क मार्ग जाम कर दिया। जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। इसकी जानकारी होते ही नीमडीह अंचलाधिकारी जयवंती देवगम, नीमडीह थाना प्रभारी अकबर अली खान समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे।
शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे हुई घटना में पुलिस ने मृतक की पहचान बृहस्पति कुम्हार व विष्णु कुम्हार के रूप में पुलिस ने की है। घायल महिला की पहचान विष्णु कुम्हार की सास सुभद्रा कुम्हार के रूप में हुई है। तीनों एक ही बाइक से नदिसाय से आदरडीह स्थित विसरहडीह टोला आ रहे थे इसी बीच पितकी फाटक के समीप हाइवा की चपेट में आ गये। विष्णु अपने ममेरे भाई बृहस्पति कुम्हार के साथ सास सुभद्रा कुम्हार को अपने ससुराल पहुंचाने जा रहा था।