Move to Jagran APP

सुगम होगी यातायात व्यवस्था, आधुनिक होंगे आवासीय स्कूल :  चंपई सोरेन

आदिवासी कल्याण एवं परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में उनकी सरकार जनता की आकांक्षाओं के मुताबिक काम करेगी। मुझे जो दायित्व मिला है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Feb 2020 12:33 AM (IST)Updated: Sun, 02 Feb 2020 12:33 AM (IST)
सुगम होगी यातायात व्यवस्था, आधुनिक होंगे आवासीय स्कूल :  चंपई सोरेन
सुगम होगी यातायात व्यवस्था, आधुनिक होंगे आवासीय स्कूल :  चंपई सोरेन

संवाद सूत्र, राजनगर : आदिवासी कल्याण एवं परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में उनकी सरकार जनता की आकांक्षाओं के मुताबिक काम करेगी। मुझे जो दायित्व मिला है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। हमारा पूरा जोर दुर्गम एवं सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र में यातायात को सुगम बनाने पर रहेगा। पहाड़, पर्वत और दुर्गम जंगलों में बसे ग्रामीणों को भी शहरों तक आने के लिए किसी प्रकार की तकलीफ ना उठानी पड़े। इसके तहत रूट तय कर वहां यातायात की सुविधाएं पहुंचाई जाएगी। इसके अलावा राज्य में 143 आवासीय विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। यहां के विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई के लिए हर संसाधन मुहैया कराया जाएगा। छात्रवृत्ति समस्याओं को जल्द ही दूर किया जाएगा। जो पिछली सरकार ने विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति एवं अन्य प्रकार की सुविधाओं को बंद किया था। हमारी पिछले कार्यकाल के दौरान बंद पड़ी योजनाओं को फिर से चालू कर उन्हें पूरा किया जाएगा। हमारी सरकार एक सकारात्मक सोच के तहत झारखंड के संपूर्ण विकास के लिए कदम बढ़ा चुकी है। इससे पूर्व मंत्री चंपई सोरेन मंत्री बनकर पहली बार राजनगर आगमन पर शनिवार को राजनगर के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। राजनगर के सिदो-कान्हू चौक पर चंपई सोरेन का काफिला पहुंचते ही सबसे पहले झामुमो केंद्रीय सदस्य हीरालाल सतपथी एवं विधायक प्रतिनिधि धर्मा मुर्मू के नेतृत्व में मंत्रीजी को माला पहनाकर स्वागत किया गया। उसके बाद मंत्रीजी ने वीर शहीद कान्हू को नमन किया। वहां से पैदल ही बस ठहराव तक पहुंचे। यहां स्थापित पंडित ओलगुरु गोमके रघुनाथ मुर्मू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद पार्टी कार्यालय में बैठे। जहां कार्यकर्ताओं, आम नागरिकों एवं विभिन्न संगठन के प्रतिनिधियों ने मंत्री चंपई सोरेन से मुलाकात कर उसका अभिनंदन किया। इस दौरान ईचा के राकेश पति, बासु सिंहदेव, रोमी सिंहदेव एवं सपन सिंहदेव ने मंत्री चम्पई सोरेन भगवान बिरसा मुंडा का चित्र भेंट स्वरूप प्रदान किया। कांग्रेस जिला चेयरमैन व प्रमुख विशु हेम्ब्रम, जिला महासचिव डोमन महतो एवं पप्पू राय ने शॉल एवं गुलदस्ता भेंट किया। इसी तरह स्वास्थ्य सहिया एवं पारा शिक्षकों ने भी मंत्री को गुलदस्ता से स्वागत किया। इस दौरान पूर्व जिप सदस्य कपरा हांसदा, डोबरो देवगम, करमु पान, नवीन मुर्मू, प्रदीप प्रधान, मुखिया सुकुरमुनी उरांव, जेसीएम के जिला सचिव राकेश सतपथी, हरि उरांव, सूराय मुर्मू, सुनाराम मुर्मू, सत्यम सतपथी, घसिया तांती, अनिल मुर्मू आदि कई लोग शामिल थे। इस अवसर पर लोगों के बीच एक क्विटल से अधिक लड्डू का वितरण किया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.