Move to Jagran APP

स्कूटी सवार महिलाओं को बचाने में खेत में घुसा ट्रैक्टर, एक मरा

सरायकेला के विष्णु पादुका गांव के पास स्कूटी सवार दो महिलाओं को बचाने में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में घुस गया। वहीं अनियंत्रित टै्रक्टर पर बैठा खलासी जान बचाने की नीयत से खेत में कूद गया लेकिन ट्रैक्टर का चक्का उसके ऊपर चढ़ गया और उसकी मौत मौके पर हो गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Sep 2021 08:30 AM (IST)Updated: Sun, 05 Sep 2021 08:30 AM (IST)
स्कूटी सवार महिलाओं को बचाने में खेत में घुसा ट्रैक्टर, एक मरा
स्कूटी सवार महिलाओं को बचाने में खेत में घुसा ट्रैक्टर, एक मरा

जागरण संवाददाता, सरायकेला : सरायकेला के विष्णु पादुका गांव के पास स्कूटी सवार दो महिलाओं को बचाने में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में घुस गया। वहीं अनियंत्रित टै्रक्टर पर बैठा खलासी जान बचाने की नीयत से खेत में कूद गया, लेकिन ट्रैक्टर का चक्का उसके ऊपर चढ़ गया और उसकी मौत मौके पर हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद सरायकेला थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जानकारी ली। पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है।

prime article banner

जानकारी के अनुसार बड़बिल केंदपोसी गांव निवासी डाक्टर हेंब्रम (35) मुडकुम की ओर से ट्रैक्टर पर बैठकर सरायकेला की ओर आ रहा था। इस दौरान विष्णु पादुका गांव के पास स्कूटी सवार दो महिलाओं को बचाने में चालक ट्रैक्टर का संतुलन खो बैठा। इसे देख वाहन पर बैठा डाक्टर हेंब्रम कूद गया लेकिन अनियंत्रित ट्रैक्टर उसी दिशा में आकर उसके ऊपर चढ़ गया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद उसके घरवालों का रो रो कर बुरा हाल है। उसकी पत्नी पार्वती हेंब्रम ने बताया कि तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। ग्रामीणों ने सरकार से मृतक के आश्रितों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। कुचाई में वज्रपात से पांच मवेशियों की मौत : कुचाई प्रखंड के रेगाडीह में वज्रपात की चपेट में आने से पांच मवेशियों की मौत हो गई। शुक्रवार को अचानक शुरू हुई बारिश से बचने के लिए पांच मवेशियां एक पेड़ के नीचे खड़े थे। इसी बीच अचानक वज्रपात हुई जिसकी चपेट में आने से पांचों मवेशियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मवेशी गांव के रेगा गागराई, प्रताप गागराई, सादो हेम्ब्रम, गोपी गोप, रामराय दोराई के थे। पशुपालकों ने बताया कि उन्होंने अपने मवेशी को चरने के लिए छोड़ा था। इन लोगों ने आपदा विभाग से मुआवजा राशि की मांग की है। अज्ञात वाहन के धक्के से दो घायल, एक गंभीर : सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर गोपीडीह गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार हरिपोदो महतो व निर्मल महतो घायल हो गए। दोनों शिवको कंपनी से ड्यूटी खत्मकर अपने घर सीनी के लोकडबाद लौट रहे थे। दुर्घटना में हरिपोदो को गंभीर चोटें आईं हैं। वहीं दुर्घटना के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए डा. फालकुनी महतो, सागेन सोरेन व नंदलाल कुमार की देखरेख में जेएआरडीसीएल रोड एंबुलेंस से सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया। जहां निर्मल महतो का इलाज चल रहा है वहीं हरिपोदो महतो को रेफर कर दिया गया। बता दें, शनिवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे शिवको कंपनी के कर्मचारी हरिपदो महतो व निर्मल महतो ड्यूटी खत्म कर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे इसी गोपीडीह गांव के पास मैजिक वाहन बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों रोड पर गिर पड़े और घायल हो गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.