Move to Jagran APP

तिरिलडीह बना कंटेनमेंट जोन, आवाजाही पर प्रतिबंध

गम्हरिया प्रखंड स्थित बीरबांस पंचायत के तिरिलडीह में शुक्रवार को बोकारो से आए दो कामगार कोरोना पॉजिटिव मिले। प्रशासनिक अधिकारियों ने संबंधित मकान समेत दो दुकानों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। लोगों के प्रवेश व निकास पर रोक लगाते हुए कंटेनमेंट जोन की घेराबंदी की गई है। कंटेनमेंट जोन के दोनों ओर दो-दो दुकानों को बफर जोन बनाया गया है..

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Aug 2020 01:04 AM (IST)Updated: Sat, 15 Aug 2020 06:16 AM (IST)
तिरिलडीह बना कंटेनमेंट जोन, आवाजाही पर प्रतिबंध
तिरिलडीह बना कंटेनमेंट जोन, आवाजाही पर प्रतिबंध

सरायकेला(जागरण संवाददाता)। गम्हरिया प्रखंड स्थित बीरबांस पंचायत के तिरिलडीह में शुक्रवार को बोकारो से आए दो कामगार कोरोना पॉजिटिव मिले। प्रशासनिक अधिकारियों ने संबंधित मकान समेत दो दुकानों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। लोगों के प्रवेश व निकास पर रोक लगाते हुए कंटेनमेंट जोन की घेराबंदी की गई है। कंटेनमेंट जोन के दोनों ओर दो-दो दुकानों को बफर जोन बनाया गया है। जानकारी के अनुसार स्थानीय निर्माणाधीन कंपनी में काम करने वाले बोकारो के दो कामगार घर गए थे। दोनों आठ अगस्त को घर से वापस लौटे हैं। वे अन्य कामगारों के साथ तिरिलडीह के भवन में रह रहे थे। कंपनी के अधिकारियों के अनुसार कोरोना जांच के लिए दोनों का स्वाब सैंपल लिया गया था। दोनों की जांच रिपोर्ट कोराना पॉजिटिव आई है। तिरीलडीह व कोलाबीरा में मुख्य मार्ग पर दोनों ओर मकान व दुकानें हैं। यह एक व्यवसायिक केंद्र है। प्रतिदिन यहां विभिन्न क्षेत्र के लोगों का आवागमन होता है। दोनों संक्रमित मरीजों को कोरोना केयर सेंटर भेज दिया गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी ठाकुर गौरीशंकर शर्मा ने बताया कि संक्रमित कामगार जिस मकान में रहते थे, उसे व दोनों ओर के एक-एक मकान या दुकान को कंटेनमेंट बनाया गया है। कंटेनमेंट जोन के लोगों की सूची तैयार कर जांच की जाएगी। उन्हें मेडिकल टीम की निगरानी में रखा जाएगा। पूरे क्षेत्र को सैनिटाइज किया जा रहा है। बीडीओ ने बताया कि कंटेनमेंट जोन के दोनों ओर दो-दो मकान या दुकान को बफर जोन बनाया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार गुरुवार को दोनों संक्रमित कामगार स्वाब सैंपल देने के बाद कई दुकानों सामान खरीदने गए थे। कई लोगों के संपर्क में भी आए थे। बताया कि संक्रमित मरीजों का कांटेक्ट ट्रेसिग किया जा रहा है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.