Move to Jagran APP

खरसावा के रामगढ़ से चंदन के तीन पेड़ों की चोरी

संवाद सूत्र, खरसावा : गुरुवार रात अज्ञात चोरों ने खरसावा थाना क्षेत्र के रामगढ गाव से तीन श्वेत चंदन

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Jun 2018 05:24 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jun 2018 05:24 PM (IST)
खरसावा के रामगढ़ से चंदन के तीन पेड़ों की चोरी
खरसावा के रामगढ़ से चंदन के तीन पेड़ों की चोरी

संवाद सूत्र, खरसावा : गुरुवार रात अज्ञात चोरों ने खरसावा थाना क्षेत्र के रामगढ गाव से तीन श्वेत चंदन के कीमती पेड़ काटकर ले गए। चोरी हुए एक-एक चंदन पेड़ की कीमत एक लाख रुपये बताया जा रहा है। चोरों ने रामगढ़ के शैलेश सिंह के घर के पीछे आगन में लगे चंदन के दो पेड़ों को आरी से काट कर ले गए। पेड़ की मोटाई तीन फीट के आस-पास बताई जा रही है।

prime article banner

शैलेश सिंह के पिता राम अयोध्या सिंह ने 20 साल पहले बड़े ही शौक से इन पेड़ों को लगाया था। इस संबंध में शैलेश सिंह ने खरसावा थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध लिखित शिकायत की है। चोरों ने गुरुवार रात ही रामगढ़ के निशिकात विषेय के खेत पर लगे एक पुराने चंदन के पेड़ को आरी से काट कर ले गए। निशिकात विषेय के खेत में तैयार दूसरे पेड़ को भी काटने का प्रयास किया गया, इसमें वे असफल रहे। गाव वालों ने बताया कि निशिकांत विषेय का पूरा परिवार घाटशिला में रहता है। गाव के लोगों ने निशिकात विषेय को चंदन के पेड़ की चोरी होने की जानकारी दे दी है। गाव के लोगों ने उन्हें इसकी जानकारी दे दी है। रामगढ़ के छोटा शिव मंदिर के पास से भी श्वेत चंदन के अन्य पेड़ को काटने का प्रयास किया था, इसमें वे असफल रहे थे। मामले में खरसावा थाना में अभी तक चोरी का मामला दर्ज नहीं किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.