Move to Jagran APP

सड़क दुर्घटना में घायल हुए तीन बाइक सवार

रविवार की देर रात सरायकेला-टाटा मुख्य मार्ग पर सरायकेला ब्लाक के समीप तीन युवक सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को सरायकेला सदर अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए घायलों को एमजीएम जमशेदपुर रेफर कर दिया..

By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Jan 2021 07:30 AM (IST)Updated: Tue, 05 Jan 2021 07:30 AM (IST)
सड़क दुर्घटना में घायल हुए तीन बाइक सवार
सड़क दुर्घटना में घायल हुए तीन बाइक सवार

जागरण संवाददाता, सरायकेला : रविवार की देर रात सरायकेला-टाटा मुख्य मार्ग पर सरायकेला ब्लाक के समीप तीन युवक सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को सरायकेला सदर अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए घायलों को एमजीएम जमशेदपुर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि तीनों युवक तीन मोटरसाइकिल पर सवार थे। अचानक तीनों आपस में टकरा गए और दुर्घटनाग्रस्त हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों युवक तेज रफ्तार में बाइक चला रहे थे। बताया जा रहा है कि कदमडीहा गांव निवासी गणेश चंद्र बास्के (29 वर्षीय) बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इस क्रम में सीनी के सेरेंगदा गांव निवासी राजू तांती (24 वर्षीय) भी बाइक से अपने घर लौट रहे थे। सरायकेला प्रखंड कार्यालय के समीप दोनों बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना के दौरान जमशेदपुर के पटमदा निवासी बबलू उरांव (40 वर्षीय) चाईबासा स्थित मझगांव जा रहे थे। मुखिया व उप मुखिया ने जरूरतमंदों के बीच बांटे 140 कंबल : सरायकेला प्रखंड स्थित छोटा दावना पंचायत भवन में सोमवार को पंचायत क्षेत्र के जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। मुखिया देवला रानी मार्डी व उप मुखिया राजाराम महतो ने 140 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया। मौके पर पूर्व मुखिया गुरुपद महतो, ग्राम प्रधान साहेब राम महतो, सहदेव महतो, जीतू महतो एवं जगन्नाथ महतो उपस्थित थे। मुखिया ने 130 जरुरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण : खुंटपानी प्रखंड के केयाड़चालोम पंचायत भवन में मुखिया सुदामा हाईबुरु ने सोमवार को 130 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया। पंचायत के मुखिया सुदामा हाईबुरू ने जानुमबेड़ा, तुंगी, गोंडाई, केयाड़चालोम, पटरापोसी, जोंकोशासन, सालीगुटु, बुनुमदा, आबुरू गांव के लोगों के बीच कंबल वितरण किया। मौके पर पंचायत सचिव राधेश्याम नायक, ग्रामीण लखींद्र मुंडा, रमेश दोराई, डोरसना हेंब्रम समेत सभी गांव के वार्ड सदस्य उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.