Move to Jagran APP

चंद्रयान 2: सरायकेला में चंद्रयान को लेकर रहा उतसाह का माहौल Saraikela News

चंद्रयान 2 के चांद पर उतरने के लिए इंतजार कर रहे सरायकेला वासियों में काफी उत्साह देखा गया।

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Sat, 07 Sep 2019 03:47 AM (IST)Updated: Sat, 07 Sep 2019 03:47 AM (IST)
चंद्रयान 2: सरायकेला में चंद्रयान को लेकर रहा उतसाह का माहौल Saraikela News
चंद्रयान 2: सरायकेला में चंद्रयान को लेकर रहा उतसाह का माहौल Saraikela News

सरायकेला (जागरण संवाददाता)। चंद्रयान 2 के चांद पर उतरने के लिए इंतजार कर रहे सरायकेला वासियों में काफी उत्साह देखा गया। सरायकेला निवासी सुमित चौधरी ने कहा कि भारत अंतरिक्ष में इतिहास रचने में सफल रहा। भारत द्वारा चंद्रमा में परीक्षण के लिए प्रज्ञान नामक उपग्रह स्थापित करने का प्रयास किया गया, यह अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

loksabha election banner

अमेरिका, रूस, जापान भी इस पर नजर गड़ाए है। चंद्रमा के इस क्षेत्र में आज तक कोई देश नहीं पहुंच पाया है। यह चंद्रमा का पिछला हिस्सा है जो पूर्ण रूप से अंधेरा है। यहां इस क्षेत्र में पानी होने की भी संभावना है। भारत द्वारा यह परीक्षण जो किया जा रहा है यह अन्य देशों की तुलना में बहुत कम खर्चीला है। अन्य देशों की तुलना में आज वाकई भारत पूरे विश्व के सामने अपनी क्षमता का परिचय दे रहा है।  राहुल भारती ने कहा कि आज हमारे देश के लिए बहुत ही गर्व का दिन है।

भारत एक ऐतिहासिक कदम है। इसरो के साथ पूरा देश खड़ा है। उन्होंने कहा कि यह भारत का सपना है। इस ऐतिहासिक पल को देखने के सरायकेला के लोग टीबी पर चिपके रहे। मिशन चंद्रयान की सफलता के लिए दुआएं मांगते रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.