Move to Jagran APP

हम सभी को सदैव प्रेरित करेगा सिदो-कान्हू का शहादत : अर्जुन मुंडा

हूल दिवस पर केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद अर्जुन मुंडा ने अमर शहीद सिदो-कान्हू चांद-भैरव समेत सभी आदिवासी क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। बुधवार को दिल्ली स्थित आवास पर संताल विद्रोह के नायक सिदो-कान्हू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्होंने कृतज्ञता प्रकट की..

By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Jul 2021 08:10 AM (IST)Updated: Thu, 01 Jul 2021 08:10 AM (IST)
हम सभी को सदैव प्रेरित करेगा सिदो-कान्हू का शहादत : अर्जुन मुंडा
हम सभी को सदैव प्रेरित करेगा सिदो-कान्हू का शहादत : अर्जुन मुंडा

संवाद सूत्र, खरसावां : हूल दिवस पर केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद अर्जुन मुंडा ने अमर शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव समेत सभी आदिवासी क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। बुधवार को दिल्ली स्थित आवास पर संताल विद्रोह के नायक सिदो-कान्हू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्होंने कृतज्ञता प्रकट की। उन्होंने कहा कि संथाल की हूल क्रांति को आजादी की पहली लड़ाई मानी जाती है। संताल विद्रोह के ऐसे नायकों की शहादत हम सभी को सदैव प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि 30 जून 1855 को 30 हजार आदिवासियों के साथ इस क्रांति का आगाज झारखंड के भोगनाडीह में हुआ था। उन्होंने देश की आजादी व आदिवासी अस्मिता की रक्षा के लिए ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ किए गए पहले विद्रोह के महानायकों को हूल दिवस पर नमन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने वीरों को अर्पित की श्रदांजलि : भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को राजनगर में वीर शहीद सिदो-कान्हू को श्रद्धांजलि अर्पित की। राजनगर स्थित जुगसलाई चौक पर स्थापित सिदो-कान्हू की मूर्ति पर भाजपा नेता शंकर सामड व रमेश हांसदा ने माल्यार्पण किया। शंकर सामड ने कहा कि आज अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह, संघर्ष व बलिदान को याद करने का दिन है। सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो ने अपने हक, अधिकार व देश की खातिर कुर्बानी दी थी। हमें उनके सपनों का झारखंड बनाना होगा। इस दौरान प्रखंड संयोजक संतोष महतो, माइकल महतो, वरिष्ठ नेता बीएन सिंह समेत कई उपस्थित थे। आजसू ने सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि : आजसू पार्टी की ओर से प्रखंड अध्यक्ष सालखन टुडू के नेतृत्व में हूल दिवस पर वीर शहीद सिदो-कान्हू को श्रदांजलि दी गई। इस अवसर पर आजसू नेता व पूर्व विधायक अनंतराम टुडू व अनुमंडल अध्यक्ष दिलीप महतो ने सिदो-कान्हू को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उत्तम कुमार दास, कोंदा महाकुड़ आदि उपस्थित थे। कांग्रेस ने सिदो-कान्हू को अर्पित की श्रद्धांजलि : कांग्रेस के प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में हूल दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला महासचिव डोमन महतो ने कहा कि सिदो-कान्हू, चांद-भैरव के विद्रोह ने अंग्रेजी हुकूमत की जड़ें हिला कर रख दी थीं। आज उन शहीदों के कुर्बानियों को याद करने का दिन है। इस दौरान सुधैनो प्रधान, बादल टुडू, दिवाकर तांती, विक्की हांसदा आदि उपस्थित थे।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.