प्रमंडल स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण कप फुटबॉल प्रतियोगिता आज से
संवाद सूत्र खरसावां खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड द्वारा आयोजित प्रमंडल स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण कप फुटबॉल प्रतियोगिता 11 से 13 सितंबर तक खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में खेला जाएगा।
संवाद सूत्र, खरसावां : खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड द्वारा आयोजित प्रमंडल स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण कप फुटबॉल प्रतियोगिता 11 से 13 सितंबर तक खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में खेला जाएगा। 11 सितंबर को सुबह सात बजे पश्चिमी सिंहभूम का मुकाबला पूर्वी सिंहभूम जिला से जबकि दस बजे सरायकेला खरसावां जिला का मुकाबला पूर्वी सिंहभूम से होगा। एक बजे पश्चिमी सिंहभूम जिला का मुकाबला सरायकेला खरसावां से जबकि तीन बजे प्रथम दो स्थानों पर रहने वाले टीम के मध्य फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। 12 सितंबर को महिला वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन के लिए खरसावां अर्जुना स्टेडियम मैं तैयारी जारी है। स्टेडियम को भव्य रूप दिया गया है।