प्राथमिक शिक्षक संघ का धरना 21 को रांची में
झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ राजनगर प्रखंड इकाई की बैठक राजनगर बीआरसी मे् रामेश््वर मंडल की अध्यक्षता में हुई।
जागरण संवाददाता, सरायकेला: झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ राजनगर प्रखंड इकाई की बैठक गुरुवार को प्रखंड अध्यक्ष रामेश्वर मंडल की अध्यक्षता में बीआरसी राजनगर में हुई। इसमें 11 सूत्री मांग को लेकर 21 अक्टूबर को राजभवन रांची में धरना कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई। मौके पर जिला प्रधान सचिव अमित महतो ने कहा कि फिटमेंट टेबल शिक्षकों को नहीं देना यह सरकार शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। इसके विरोध में हमसभी एकजुट हैं। 21 तारीख को धरना को सफल बनाने के लिए प्रखंड से सैकड़ों की संख्या में शिक्षक रांची पहुंचेंगे। इसमें जिला सचिव समाज सिह, अजीत गिरी, प्रखंड सचिव पलाश लोचन महतो, फुदान सोरेन, बलराम टुडू, अर्जुन कारीगर, दिनेश चंद्र महतो, प्रधान मुर्मू, सुनील हांसदा, हराधन मंडी, धरणी मुर्मू, गोपाल मुंडा, रामदास गुरु, नर सोरेन, कृष्णा मुंडा फागुन नाथ मांडी, घासीराम मंडी, सनातन मुर्मू आदि शिक्षक शामिल हुए।