प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के शिक्षक होंगे प्रोन्नत
जागरण संवाददाता, सरायकेला : जिले के प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के शिक्षकों को जल्द ही प्रोन्नति क
By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Aug 2018 05:12 PM (IST)Updated: Sat, 11 Aug 2018 05:12 PM (IST)
जागरण संवाददाता, सरायकेला : जिले के प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के शिक्षकों को जल्द ही प्रोन्नति का लाभ मिलेगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। प्रोन्नति के लिए बनाई गई सूची की गहनता से जांच की जा रही है। शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में बीईईओ की बनी कमेटी सूची की जांच कर रही है। इसके तहत शिक्षकों की सूची, शिक्षकों की शैक्षणिक प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्र व नियुक्ति तिथि समेत वरीयता की जांच की जा रही है। अंतिम रूप से सूची बन जाने के बाद शिक्षकों को ग्रेड टू से ग्रेड थ्री के लिए प्रोन्नति का रास्ता साफ हो जाएगा। प्रोन्नति सूची को अंतिम रूप देने के लिए सभी बीईईओ की प्रतिनियुक्ति जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें