शिक्षा में उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित होंगे शिक्षक तरुण कुमार
जागरण संवाददाता, सरायकेला : शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वाले शिक्षक तरुण कुमार
जागरण संवाददाता, सरायकेला : शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वाले शिक्षक तरुण कुमार ¨सह को राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा। शिक्षक तरुण कुमार ¨सह को शैक्षणिक विकास एवं सामाजिक उत्थान में उत्कृष्ट काम करने के लिए झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू सम्मानित करेंगी। यह पुरस्कार 27 अगस्त को रांची राजभवन में दिया जाएगा। शिक्षक तरुण कुमार ¨सह शिक्षा दान करने के साथ साथ दुर्गम, ग्रामीण एवं संवेदनशील क्षेत्रों में शैक्षणिक उत्थान एवं सामाजिक विकास कार्यों में लगे हैं। वे तीन सौ से अधिक विद्यालयों एवं गांवों का भ्रमण करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बाल श्रम निषेध, नशा उन्मूलन, पौधरोपण, बालिकाओं के लिए कानूनी शिविर, बच्चों के लिए शैक्षणिक भ्रमण, स्वच्छता जागरूकता, बाल संस्कारशाला, विद्यालय चलें हम,जीरो ड्राप आउट कार्यक्रम करा चुके हैं। शिक्षक तरुण कुमार को मुख्यमंत्री द्वारा झारखंड सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। प्रमंडल स्तर पर वर्ष 2015 एवं 2016 में दो बार राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए भी इनका नाम नॉमिनेशन किया जा चुका है। वे सौ से अधिक प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के वर्कशॉप एवं सेमिनार में जिले का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। जिला एवं प्रदेश से इन्हें अनेक बार सम्मानित किया जा चुका है। विश्व स्तर के शैक्षणिक सेमिनार में भी इन्हें शामिल होने का अवसर मिल चुका है।