खरसावां के कुटुआ गांव में युवक ने की खुदकशी
संवाद सूत्र, खरसावां : बुधवार रात खरसावां थाना क्षेत्र के सिमला पंचायत के कुटुआ गांव में एक 3
संवाद सूत्र, खरसावां : बुधवार रात खरसावां थाना क्षेत्र के सिमला पंचायत के कुटुआ गांव में एक 35 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगाकर खुदकशी कर ली। गुरुवार सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेजा। खरसावां पुलिस ने बताया कि कोटुआ गांव के मनोज राउत ने बुधवार रात अपने कमरे में सोने के लिए गया। गुरुवार सुबह घर वालों ने जब मनोज का कमरा खोला तो उसे फांसी के फंदे से झूलता हुआ पाया। खरसावां थाना प्रभारी नर¨सह मुंडा ने बताया कि मनोज अक्सर शराब पीता था। बुधवार रात भी घरवालों ने मनोज को शराब पीने से मना किया था। बुधवार रात मनोज राउत सोने के लिए कमरे में चला गया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मनोज ने पलंग के बेडशीट को फंदा बनाकर झूल गया। गुरुवार सुबह परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। खरसावां थाना प्रभारी नर¨सह मुंडा ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक शादीशुदा था। उसके दो बच्चे थे। परिजनों ने बताया कि शराब का आदी था। शराब पीने के खातिर पति-पत्नी में अक्सर नोंकझोक होते रहती थी।