उज्ज्वला योजना के लाभुकों को मिले चूल्हे व गैस सिलेंडर
जेएनएन, तिरुलडीह-ईचागढ़ : कुकड़ू प्रखंड के हेसालोंग में शुक्रवार को उज्ज्वला योजना के 50 लाभ्
जेएनएन, तिरुलडीह-ईचागढ़ : कुकड़ू प्रखंड के हेसालोंग में शुक्रवार को उज्ज्वला योजना के 50 लाभुकों को चूल्हा व गैस सिलेंडर दिया गया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरायकेला जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक साव ने कहा कि महिलाओं को अब खाना बनाने में सहूलियत होगी। लकड़ी, कोयला के चूल्हे पर खाने बनाने में उन्हें परेशानी होती है। मौके पर ओड़िया पंचायत के मुखिया पहाड़ सिंह मुंडा, भास्कर महतो सहित अन्य लोग मौजूद थे।
दूसरी ओर, ईचागढ़ प्रखंड के पातकुम पंचायत में 41 लाभुकों के बीच गैस सिलेंडर व चूल्हे का वितरण किया गया। पातकुम पंचायत सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में 20 सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ उरावं, सुभाष साव, अनील गोराई, विमल महतो, फटीक गोराई, रूपचंद महतो, भूदेव साहू सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।