राज्य एथलेटिक चैंपियनशिप में सरायकेला को नौ पदक
एसजीएफआई झारखंड राज्य एथलेटिक चैंपियनशिप में सरायकेला जिले को नौ पदक हासिल हुआ है।
जागरण संवाददाता, सरायकेला : एसजीएफआई झारखंड राज्य एथलेटिक चैंपियनशिप में सरायकेला जिले के एथलीटों ने चार रजत एवं छह कांस्य पदक हासिल की है। एक अक्टूबर से प्रारंभ एसजीएफआई झारखंड राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन बिरसा मुंडा स्टेडियम मोहराबादी रांची में गुरुवार को समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में जिले के एथलीटों ने कुल 9 पदक हासिल किए हैं। इसमें चार रजत एवं छह कांस्य पदक हैं। एथलीट रोहित प्रसाद 100 एवं 200 मीटर मैं रजत पदक हासिल किया है। नोनी बाला महतो ने ऊंची कूद में रजत, प्रियंका महतो, सुनीता महतो, बेबी महतो एवं मुनि दिग्गी ने 100 मीटर रिले दौड़ में सिल्वर पदक प्राप्त किया है। खुशबू महतो ऊंची कूद में कांस्य, सोनी कुमारी 400 मीटर दौड़ में कांस्य, गुलाबी वाला सिंह 800 मीटर दौड़ में कांस्य, संगीता महतो अंडर 17 गर्ल्स तीन मीटर पैदल चाल में कांस्य, बागुन हेंब्रम अंडर 14 बॉयज चक्का फेंक में कांस्य तथा बेबी महतो अंडर-19 गर्ल्स 100 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक प्राप्त किया है।