सहियाओं को दिया गया रोटावायरस वैक्सीन का प्रशिक्षण
संवाद सूत्र,खरसावा : खरसावा के बाल विकास परियोजना कार्यालय में स्वास्थ्य सहियाओं को रोटावायर
By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Mar 2018 06:46 PM (IST)Updated: Wed, 21 Mar 2018 06:46 PM (IST)
संवाद सूत्र,खरसावा : खरसावा के बाल विकास परियोजना कार्यालय में स्वास्थ्य सहियाओं को रोटावायरस वैक्सीन का प्रशिक्षण दिया गया। प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक आतेश कुमार व एमपीडब्लू संदीप कुमार ने सहियाओं को रोटावायरस वैक्सीन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रोटावायरस वैक्सीन बच्चे को गंभीर दस्त से सुरक्षा उपलब्ध कराएगी। नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में इस वैक्सीन को भी शामिल किया गया है। 2.5 एमएल की रोटावायरस वैक्सीन की तीन खुराक बच्चे के छह, दस व 14 सप्ताह में पिलाना है। बताया गया कि रोटावायरस वैक्सीन पर प्रखंड के सभी एएनएम को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। आगामी 29 मार्च को सभी आगनबाड़ी सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें