Move to Jagran APP

चांडिल में श्रीश्याम महोत्सव पर निकली भव्य निशान यात्रा

संवाद सूत्र, चांडिल : सोमवार को चांडिल में 22वें श्रीश्याम महोत्सव पर 1,111 कन्याओं व महिलाओ

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 09:37 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 09:37 PM (IST)
चांडिल में श्रीश्याम महोत्सव पर निकली भव्य निशान यात्रा
चांडिल में श्रीश्याम महोत्सव पर निकली भव्य निशान यात्रा

संवाद सूत्र, चांडिल : सोमवार को चांडिल में 22वें श्रीश्याम महोत्सव पर 1,111 कन्याओं व महिलाओं ने निशान यात्रा निकाली। निशान यात्रा के दौरान श्रीश्याम बाबा का अद्भुत श्रृंगार किया गया था। विवेकानन्द केन्द्र से निकली निशान यात्रा चांडिल नगर भ्रमण करते हुए पुन: विवेकानंद केंद्र में आकर संपन्न हो गई। इस दौरान राधा-कृष्ण बने कलाकार द्वारा रासलीला व नृत्य की प्रस्तुति से लोग भाव-विभोर होते रहे। वहीं सोमवार की रात श्याम ज्योत पाठ व अमृत गंगा का आयोजन किया गया है। मंगलवार को प्रभु श्याम को खीर चुरमा का भोग लगाया जाएगा। इस दौरान पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुवोधकात सहाय, जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक साव, नीमडीह जिला पार्षद अनिता पारित, पूर्व उपप्रमुख जगन्नाथ महतो, श्याम कला भवन के संयोजक राजेश पंसारी, सदीप सुल्तानिया, नवीन पंसारी, दुर्गा चौधरी, संजय चौधरी, हिकिम महतो, नन्दिता चक्रवर्ती, मनोज राय, आयुष पंसारी, विवेक सुल्तानिया, अरुण बागड़िया आदि मुख्य रूप से शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.