खरसावां रामपुर में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
खरसावां के रामपुर में मकर पर्व के मौके पर मेला मागे नृत्य व वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
संवाद सूत्र, खरसावां : खरसावां के रामपुर में मकर पर्व के मौके पर मेला, मागे नृत्य व वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों के लिये खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों के लिये बैलून फोड़, चम्मच दौड़, रस्सी खींच, सुई धागा दौड़ आदि खेलों का आयोजन किया गया। खेल-कूद प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में बच्चों ने हिस्सा लिया। मौके पर बालिका व बालक वर्ग के डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। हिदी फिल्मों के गीतों पर बच्चे जम कर थिरके। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता अमीन जोंको ने सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। मौके पर उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से गांव में आपसी संबंध मजबूत होते है। गांव में आपसी सौहार्द की भावना जागृत होती है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इस तरह के आयोजनों को बढ़ावा दिया जायेगा। मागे नृत्य में गांव के लोग मांदर के थाप पर नृत्य किया। मौके पर मुख्य रुप से सुरज हेंब्रम, कुशो हेंब्रम, अरुण महतो, सुखराम कुरली, सदानंद हेंब्रम, शिव शंकर महतो आदि मौजूद थे।