Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री जनसंवाद में 3147 शिकायतों का समाधान

जागरण संवाददाता, सरायकेला: मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र रांची से वीडियो कांफ्रें¨सग के माध्यम से

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Aug 2018 11:25 PM (IST)Updated: Tue, 21 Aug 2018 11:25 PM (IST)
मुख्यमंत्री जनसंवाद में 3147 शिकायतों का समाधान
मुख्यमंत्री जनसंवाद में 3147 शिकायतों का समाधान

जागरण संवाददाता, सरायकेला: मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र रांची से वीडियो कांफ्रें¨सग के माध्यम से मंगलवार को जिले से प्राप्त जन शिकायतों की समीक्षा की गई। जनसंवाद प्रभारी प्रियंका ¨सह ने बताया कि मंगलवार को मुख्यमंत्री कार्यालय के संयुक्त सचिव रामाकांत ¨सह ने समीक्षा की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जनसंवाद में अब तक जिले की कुल 3823 जन शिकायतें प्राप्त हुई है। इनमें से 3602 जन शिकायतों का निष्पादन कर रिपोर्ट भेज दी गई और 3147 का निष्पादन कर अभिलेख बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 264 जन शिकायतों के निष्पादन की प्रक्रिया चल रही है, जबकि 78 असंतोषजनक पाई गई। जिले की 94.22 फीसद जन शिकायतों का निष्पादन किया जा चुका है। यह विभन्न विभागों से संबंधित थी। इसमें पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता दीपक कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता विरेंद्र किस्कु आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.