क्षेत्र में शिक्षा का माहौल बनाना है: चंपई
राजनगर:एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय राजनगर में शनिवार को दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के बीच सोलर
राजनगर:एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय राजनगर में शनिवार को दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के बीच सोलर लैंप का वितरण किया गया। स्थानीय विधायक चंपई सोरेन ने छात्र- छात्राओं के बीच सोलर लैंप का वितरण किया। दसवीं कक्षा के कुल 544 विद्यार्थियों को सोलर लैंप दिया गया। विधायक ने विद्यालय का निरीक्षण किया। जिसमें कई विद्यार्थी बरामदे में जमीन में बैठकर शिक्षा ग्रहण कर रहे थे। स्कूल में लगभग 1700 विद्यार्थी हैं। भवन और बेंच डेस्क सहित शिक्षकों की भी भारी कमी है। विद्यालय में एक भी लिपिक नहीं है। विधायक ने बच्चों को जमीन पर बैठा देख नाराजगी जतायी और विद्यालय विकास फंड से पुराने भवन का मरम्मत कर उसमें अतिरिक्त कक्षाएं चलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा का माहौल बनाना उनकी प्राथमिकता है। मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जनक देव त्रिपाठी ने विधायक से विद्यालय में लिपिक की पदस्थापना करने की माग की। इस दौरान प्रखंड प्रमुख विशु हेम्ब्रम, झामुमो केंद्रीय सदस्य हीरालाल सतपथी, विधायक प्रतिनिधि धार्मा मुर्मू, सुधीर हासदा, शिक्षक सुरेश पंडा, उर्मिला कच्छप, लंबोदर महतो, फूलमनी लोंगा आदि उपस्थित थे।