Move to Jagran APP

मुख्य अभियंता ने पढ़ाया स्वच्छता व सुरक्षा का पाठ

संवाद सूत्र, सीनी : दक्षिण पूर्व रेलवे के प्रधान मुख्य अभियंता (पीसीइ) जेएन लाल दास शनिवार को सीनी

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Aug 2018 06:15 PM (IST)Updated: Sat, 25 Aug 2018 06:15 PM (IST)
मुख्य अभियंता ने पढ़ाया स्वच्छता व सुरक्षा का पाठ
मुख्य अभियंता ने पढ़ाया स्वच्छता व सुरक्षा का पाठ

संवाद सूत्र, सीनी : दक्षिण पूर्व रेलवे के प्रधान मुख्य अभियंता (पीसीइ) जेएन लाल दास शनिवार को सीनी रेलवे इंजीनियरिंग कारखाना का निरीक्षण किया। मुख्य अभियंता ने इंजीनियरिंग कारखाना के गार्डर शॉप, जिग एंड टूल शॉप, कारपेंट्री शॉप, ब्रिज शॉप, क्रॉसिंग शॉप, मशीन शॉप, ग्लूड रेल ज्वाइंट्स शॉप समेत सभी शॉप का तीन घंटों तक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लाल दास ने वर्कशॉप में चल रहे कार्य एवं कार्यशैली का अवलोकन किया। उन्होंने सभी वर्कशॉप प्रभारी एवं उप मुख्य अभियंता सतीश कुमार से समस्या एवं उत्पादन की उपलब्धियों की जानकारी ली।

loksabha election banner

शुरुआत में मुख्य अभियंता कारखाना की व्यवस्था पर काफी नाराज दिखे और उप मुख्य अभियंता को वीआरएस लेने की सलाह दे डाली। पूरी निरीक्षण के बाद सामान्य हुए और पदाधिकारियों को कार्य से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता ने कामगारों एवं पदाधिकारियों को सुरक्षा एवं स्वच्छता के संबंध में उदाहरण देते हुए कहा कि कर्म ही पूजा है। कार्यस्थल को साफ-सुथरा रखें। वर्कशॉप प्रभारी को जगह-जगह पर फ‌र्स्ट एड बॉक्स रखने का निर्देश दिया ताकि छोटी-बड़ी किसी प्रकार की दुर्घटना पर कामगार स्वयं प्राथमिक उपचार कर सकें। इस मौके पर मुख्य अभियंता ने कारखाना परिसर में एक पीपल का पौधा लगाया। उन्होंने कहा कि सावन के अंतिम दिन उन्हें पीपल का पौधा लगाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। पौधा लगाना पुण्य का काम है। हर व्यक्ति को पौधरोपण करना चाहिए। इस मौके पर ब्रिज लाइन के उप मुख्य अभियंता, टीएम के उप मुख्य अभियंता, एइएन सुकुमार राय समेत कई पदाधिकारी एवं कारखाना के अधिकारी उपस्थित थे।

आधुनिक सुविधाओं से लैश होगा कारखाना : लाल दास

कारखाना निरीक्षण के बाद प्रधान मुख्य अभियंता ने पत्रकारों को बताया कि सीनी रेलवे कारखाना की स्थापना 1923 में हुई थी। कारखाना 95 वर्ष का बूढ़ा है। इसे जवान बनाया जाएगा। कारखाना के श्रमिक अच्छे से काम करते हैं। रेलवे की आवश्यकता पूरा करते हुए कई तरह के सामान यहां बनते हैं। कारखाना के कामगार उनके परिवार हैं। वे उनकी समस्याओं की जानकारी लेने के लिए आए हैं। किसी भी कारखाने में क्वांटिटी, क्वालिटी एवं सेफ्टी आवश्यक है। कारखाना का उत्पादन बढ़े, उत्पाद में गुणवत्ता हो और सुरक्षा का संधारण हो, ये तीन चीज जरूरी है। उन्होंने कहा कि कारखाना की अधिकांश मशीनें पुरानी है। उसे बदलने की कोशिश की जाएगी ताकि उत्पादन की क्षमता बढ़ाई जा सके। कारखाना को सु²ढ़ कर क्षमता को मजबूत किया जाएगा। लाल दास ने कहा कि निरीक्षण के दौरान उन्होंने पदाधिकारी एवं कामगारों को सुरक्षा एवं स्वच्छता के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.